अमृतसर के गांव बल सचंदर निवासी लवप्रीत सिंह ने राष्ट्रमंडल खेल-2022 में पुरुषों की वेट लिफ्टिंग में कांस्य पदक जीता है। और आज लवप्रीत सिंह के घर में शादी जैसा माहौल बना हुआ है।
परिवार को गांव की समूह पंचायत व हरेक पार्टी के राजनीतिक नेता बधाई देने पहुंचे हुए हैं।परिवार ने लड्डू बांटकर व डी.जे. पर भंगड़ा डाल कर खुशी का इजहार किया।

कांस्य मैडल जीतने वाले लवप्रीत सिंह को गुरु नगरी का लवली ब्वॉय कहा जाए तो कोई गलती नहीं होगी। वहीं मेडल जीतने के बाद लवप्रीत ने मूसेवाला को श्रद्धांजलि देते हुए उनके ही अंदाज में थाई पर हाथ मारते हुए जश्न मनाया।

गरीब परिवार से संबंध रखता हैं लवप्रीत
लवप्रीत सिंह एक गरीब परिवार से संबंध रखता हैं। उनके पिता कृपाल सिंह पेशे से दर्जी हैं। मां सुखविंदर कौर गृहिणी हैं।लवप्रीत सिंह का जन्म 30 सितंबर 1997 को बल सचंदर गांव में हुआ था।

कृपाल सिंह ने कहा कि उनके बेटे ने डी. ए.वी. स्कूल से 12वीं पास करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने के बाद 2017 में इंडियन नैवी में बतौर सिपाही भर्ती हो गया। बाद में इंडियन नेवी द्वारा खेलता रहा, जिससे आज अकाल पुरख वाहेगुरु के कृपा व गांववासियों व परिवार की आशिर्बाद से देश के लिए मैडल हासिल किया।
