20 अगस्त का दिन कपूर और आहूजा खानदान के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया था। सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर किलकारी गूंजी थी। सोनम कपूर ने बेटे को जन्म दिया।

रिया कपूर ने इंस्टा पर सोनम कपूर के न्यूबॉर्न बेबी की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में रिया की मां सुनीता भी नजर आ रही हैं। रिया बच्चे की फोटो को देख अपने इमोशंस को कंट्रोल नहीं कर पाईं और रोने लगीं। रिया के साथ नानी सुनीता कपूर भी बच्चे को झलक पाकर फूले नहीं समा रही हैं।

