पाकिस्तान की मोस्ट फेमस मॉडल और एक्ट्रेस मथिरा अपने सिजलिंग अंदाज के लिए जानी जाती हैं। मथिरा इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली की हमेशा से एक बड़ी फैन रही हैं। विराट कोहली का नेचर और उनका अंदाज मथिरा को काफी पसंद है।
विराट को क्यों पसंद करती हैं मथिरा
मथिरा ने बताया है कि वो विराट कोहली की हमेशा से एक बड़ी फैन रही हैं। आखिर क्रिकेटर के किस अंदाज पर वो फिदा रहती हैं। दरअसल, विराट कोहली ने अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वो भगवान पर भरोसा करते हैं, उसे जब जितना देना होता है वो मिल ही जाता है। विराट की इसी सोच पर पाकिस्तानी मॉडल और एक्ट्रेस मथिरा अपना दिल हार चुकी हैं।

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की बात करें तो सिर्फ पाकिस्तान के लोग ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में उनके फैंस हैं। विराट की बल्लेबाजी पर हर एक इंसान फिदा है। विराट एक शानदार खिलाड़ी हैं।
मथिरा की पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट इंड्स्ट्री में खास पहचान
वहीं, मथिरा की बात करें तो वो पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट इंड्स्ट्री में खास पहचान रखती हैं। बता दें मथिरा का पूरा नाम मथिरा मोहम्मद है और वो एक मल्टी टैलेंटेड इंसान हैं। मथिरा मॉडल और एक्ट्रेस होने के साथ एक टीवी प्रेजेंटर और सिंगर भी हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर छाई रहती हैं।
