सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को BCCI अध्यक्ष पद के दूसरे कार्यकाल से वंचित किए जाने पर वह आश्चर्यचकित हैं।
ममता बनर्जी ने सौरव गांगुली की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सौरव गांगुली को क्यों हटाया गया, जबकि अमित शाह के बेटे BCCI में बने हुए हैं। हम ये जानना चाहते हैं कि आखिर इसके पीछे इरादा क्या है। उन्होंने कहा, दादा को BCCI से हटाने की भरपाई उन्हें ICC में भेज कर ही की जा सकती है।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की BCCI के अध्यक्ष पद से विदाई तय मानी जा रही है। पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी 18 अक्टूबर को औपचारिक तौर पर सौरव गांगुली की जगह लेंगे। अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सौरव गांगुली की तारीफ करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है। ममता बनर्जी नेकहा कि सौरव गांगुली हमारा गर्व हैं. वे कुशल प्रशासक रहे हैं। लेकिन अमित शाह के बेटे BCCI में बने हुए हैं, लेकिन सौरव गांगुली को हटा दिया गया। हम जाननाचाहते हैं कि आखिर इरादा क्या है?

उन्होंने कहा, दादा को BCCI से हटाने की भरपाई उन्हें ICC में भेज कर ही की जा सकती है। ऐसे में मेरी पीएम मोदी से अपील है कि वह सुनिश्चित करें कि गांगुली आईसीसी में जाएं। हमें उनपर गर्व है।
ममता ने कहा कि सौरव एक लोकप्रिय व्यक्ति हैं। मैं भारत सरकार से अपील करती हूं कि राजनीतिक तौर पर ऐसे फैसले न लें, वह राजनीतिक पार्टी के सदस्य नहीं हैं।
