
- नहीं रहे संचार क्रांति के मसीहा और राजनीति के चाणक्य पंडित सुखराम
- 4 मई को ब्रेन स्ट्रोक के कारण अस्पताल में करवाया गया था भर्ती
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुख राम का निधन हो गया। उनके पोते ने यह जानकारी दी। वे 94 साल के थे। सुखराम को सात मई को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। पोस्ट में यह नहीं बताया गया कि उनका निधन कब हुआ। शर्मा ने साथ ही उनके साथ अपने बचपन की तस्वीर भी पोस्ट की।

पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा ने मंगलवार देर रात फेसबुक पर पोस्ट किया, ”अलविदा दादाजी, अभी नहीं बजेगी फोन की घंटी।”
पंडित सुखराम शर्मा को चार मई को मनाली में ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद उन्हें मंडी में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। एम्स में बेहतर इलाज के लिए वहां से उन्हें शनिवार को दिल्ली लाया गया। उन्हें दिल्ली भेजने के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सात मई को सरकारी हैलीकॉप्टर उपलब्ध कराया था।

Pandit Sukh Ram passed away: कल सुबह 11 बजे पंडित सुखराम की पार्थिव देह को अंतिम दर्शनों के लिए मंडी शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर रखा जाएगा, जिसके बाद हनुमानघाट स्थित शमशानघाट पर उनका पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.
भ्रष्टाचार के केस में हुई थी पांच साल की सजा
सुखराम शर्मा साल 1993-1996 के बीच केंद्रीय राज्य मंत्री, संचार (स्वतंत्र प्रभार) रहे थे। वह मंडी (हिमाचल प्रदेश) से लोकसभा सांसद थे। अपने राजनीतिक जीवन में सुखराम पांच बार विधानसभा और तीन बार लोकसभा चुनाव जीते। अब सुखराम के बेटे अनिल शर्मा मंडी से बीजेपी विधायक हैं।
साल 2011 में उनको पांच साल की सजा भी हुई थी। उनपर 1996 में संचार मंत्री रहते भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे।
पंडित सुखराम का जन्म 27 जुलाई 1927 को हुआ था। उनके दूसरे पोते आयुष शर्मा एक्टर हैं। उन्होंने सलमान खान की बहन से शादी की है।
