पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद उसके करीबी को धमकी मिलने की खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब मूसेवाला के करीबी की भी रेकी की जा रही है और उसे काफी दिनों से धमकियां भी मिल रही हैं। रेकी करने वाले की तस्वीरे सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई हैं। इसमें एक व्यक्ति मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए रेकी कर रहा है जिसके बाद से मूसेवाला के करीबी की सुरक्षा को बढ़ा दी गई है।
लगातार मिल रही धमकियां

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कीरीबी को लगातार धमकियां मिल रही हैं। इसके बाद पुलिस ने उसके घर के आसपास कड़े सुरक्षा के प्रबंध कर दिए हैं। इससे पहले एक वीडियो जारी करके गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने भी कहा था कि सिद्धू मूसेवाला ने अपनी जिन्दगी बचाने के लिए अपने करीबी साथी के जरिए 2 करोड़ रुपए देने की पेशकश की थी।

करीबी ने पुलिस को की शिकायत
पीड़ित करीबी ने पुलिस को अपनी शिकायत कर दी है और सी.सी.टी.वी. फुटेज भी दी है जिसके बाद से पुलिस ने उसके घर के आस पास सुरक्षा कड़ी कर दी है।
