टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा हाल ही में काफी सुर्खियों में रहे हैं। कुछ दिन पहले धनश्री ने इंस्टाग्राम से चहल सरनेम हटा लिया। जिस पर कई तरह की खबरें चलने लगीं। कुछ ने कहा कि इन दोनों के बीच कुछ गड़बड़ है।

हाल ही में धनश्री ने एक पोस्ट कर अपनी सर्जरी के बारे में बताया। इसी के साथ सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया। मगर अब उन्होंने एक नयी वीडियो शेयर किया। इसमें धनश्री ने किसी विशाल नाम के व्यक्ति को बर्थडे विश किया है।

इतना ही नहीं, धनश्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो वीडियो शेयर किया है। उसमें वह विशाल के साथ ‘माही वे’ गाने पर डांस करती दिख रही हैं। साथ ही उन्होंने बर्थडे विश के साथ आई लव यू भी कहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैन्स के तरह तरह के रिएक्शन आने लगे हैं।


आपको बता दें कि विशाल कोई और नहीं, बल्कि धनश्री के भाई हैं। विशाल वर्मा मैक्स स्टील फिटनेस सेंटर चलाते हैं। वह एक पर्सनल फिटनेस कोच भी हैं। धनश्री ने जो गाना शेयर किया है, वह पिछले साल रक्षाबंधन का है। विशाल का बर्थडे 24 अगस्त को आता है।

आपको बता दें कि चहल ने तीन महीने में ही धनश्री को दिल दे दिया था और छह महीने के अंदर 22 दिसंबर 2020 को शादी की थी।
