करिश्मा कपूर से कटरीना कैफ तक, कोई 6वीं पास है तो कोई कभी स्कूल ही नहीं गया। बॉलीवुड एक्टर्स अपनी एक्टिंग से अपने फैंस के दिलों पर छाए रहते हैं पर क्या आप जानते हैं कि कई बॉलीवुड स्टार्स ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने एक्टिंग करियर के चलते अपनी पढ़ाई भी अधूरी छोड़ दी है। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार से लेकर सलमान और ऐश्वर्या जैसे स्टार्स का नाम भी शामिल है। तो चलिए आज कुछ ऐसे ही एक्टर्स पर नजर डालते हैं।
करिश्मा कपूर


करिश्मा ने फिल्म प्रेम कैदी से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। करिश्मा टॉप एक्ट्रेस बनना चाहती थीं इसलिए उन्होंने 6वीं की पढ़ाई अधूरी छोड़ दी थी और एक्टिंग पर फोकस करना शुरू कर दिया था। करिश्मा 5वीं पास हैं।
दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका ने कई बेहतरीन फिल्में दी हैं पर आपको बता दे कि एक्ट्रेस ने सिर्फ 12वीं तक ही पढ़ाई की है। एक इंटरव्यू में दीपिका ने खुलासा किया था कि उन्होंने 12वीं के बाद मॉडलिंग पर फोकस करना शुरू कर दिया था। अब दीपिका बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं।
कंगना रनोट

बेहतरीन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार कंगना रनोट ने चंड़ीगढ़ में रहकर DAV स्कूल से अपनी पढ़ाई की है। वो 12वीं क्लास में केमिस्ट्री में फेल हो गई थीं और फिर इसके बाद उन्होंने आगे पढ़ाई नहीं की। कंगना ने एक्टिंग पर फोकस किया और चंड़ीगढ़ से दिल्ली आ गईं।
कटरीना कैफ

कटरीना कैफ की पढ़ाई बचपन से ही घर में ही हुई है। वो कभी स्कूल नहीं गईं। उनका बचपन कई देशों में बीता है। इसके बाद 14 साल की उम्र में कैट को मॉडलिग के ऑफर्स मिलने लगे। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई कभी नहीं की।
ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन ने आर्य विद्या मंदिर हाई स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई की है। वो मेडिकल की पढ़ाई करना चाहती थीं लेकिन बाद में उन्होंने आर्किटेक्चर की पढ़ाई करना शुरू कर दिया। हालांकि ऐश की पढ़ाई पूरी नहीं हो पाई और उनका मन मॉडलिंग में लगने लगा। जिसके बाद ऐश ने आगे की पढ़ाई नहीं की।
अक्षय कुमार

अक्षय कुमार की स्कूली पढ़ाई डॉन बॉस्को स्कूल से हुई है। इसके बाद उन्होंने गुरु नानक खालसा कॉलेज में एडमिशन ले लिया। हालांकि उनकी कॉलेज की पढ़ाई पूरी नहीं हो पाई और वो बैचलर्स की पढ़ाई अधूरी छोड़कर मार्शल आर्ट सीखने बैंकॉक चले गए थे। बैंकॉक से आने के बाद वहां से वापस लौटने के बाद अक्षय ने अपना फोटोशूट कराया जिसके बाद उन्हें फिल्म ‘दीदार’ के लिए साइन कर लिया गया। फिर अक्षय ने पढ़ाई पर ध्यान नहीं दिया।
अर्जुन कपूर

अर्जून कपूर 12वीं में फेल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने आगे पढ़ाई करने का विचार ही छोड़ दिया और असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करने लगे थे। जिसके बाद उन्होंने 2012 में फिल्म इशकजादे से एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में एंट्री ली।
सलमान खान

सलमान खान ने सेंट स्टेनिस्लॉस हाई स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की है। हालांकि सल्लू मैया का भी पढ़ाई में ज्यादा मन नहीं लगा और उन्होंने बैचलर्स की डिग्री पूरी नहीं की और 1988 में कॉलेज छोड़ने के बाद एक्टिंग में फोकस करना शुरू कर दिया था।
